उमा भारती से गले मिलकर फूट-फूट कर रोईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, देखिए वीडियो
उमा भारती से गले मिलकर फूट-फूट कर रोईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, देखिए वीडियो
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 29, 2019 01:33 pm IST, Updated : Apr 29, 2019 07:40 pm IST
मुलाकात के दौरान दोनो नेता भावुक हो गईं और दोनों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया। उमा भारती के गले लगते ही साध्वी प्रज्ञा फूट-फूट कर रोने लगीं।
Sadhvi Pragya and Uma Bharti in Bhopal
भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को पूर्व मुख्य मंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान दोनो नेता भावुक हो गईं और दोनों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया। उमा भारती के गले लगते ही साध्वी प्रज्ञा फूट-फूट कर रोने लगीं। यह मुलाकात भोपाल में ही हुई है। मुलाकात के दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को प्रणाम भी किया।