A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. शिवसेना में आते ही प्रियंका चतुर्वेदी का प्रमोशन, पार्टी ने 'उपनेता' नियुक्त किया

शिवसेना में आते ही प्रियंका चतुर्वेदी का प्रमोशन, पार्टी ने 'उपनेता' नियुक्त किया

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को अपना ‘उपनेता’ बनाया है।

<p>Priyanka Chaturvedi</p>- India TV Hindi
Priyanka Chaturvedi

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुई कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को अपना ‘उपनेता’ बनाया है। एक मराठी चैनल से बात करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि समय आ गया है कि शिवसेना के इस ‘इतिहास को बदला जाए कि पार्टी में हिंदी बोलने वाले लंबे समय तक नहीं रुकते’।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने कांग्रेस में भी 10 साल पहले इतिहास बदला था जब यूथ कांग्रेस की जिला महासचिव से मैं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनी थी। पार्टी में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।’’

प्रियंका चतुर्वेदी 19 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हो गई थीं।