1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. BJP ने काटा उदित राज का टिकट, गायक हंस राज हंस होंगे उत्तर-पश्चिम दिल्ली से प्रत्याशी

BJP ने काटा उदित राज का टिकट, गायक हंस राज हंस होंगे उत्तर-पश्चिम दिल्ली से प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है

Singer Hans Raj Hans to contest from North West Delhi, Party denies ticket to Udit Raj- India TV Hindi
Singer Hans Raj Hans to contest from North West Delhi, Party denies ticket to Udit Raj

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है। पार्टी ने पंजाबी और सूफी गायक हंस राज हंस को उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा के उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली में अब दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार तय हो गए हैं, भाजपा की तरफ से हंस राज हंस के अलावा कांग्रेस की तरफ से राजेश लिलोटिया और आम आदमी पार्टी की तरफ से गुगन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।