नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी का काम देखने के लिए महासचिव नियुक्त किया तो कई लोगों ने इसे राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक बताया, ऐसा कहा जाने लगा कि कांग्रेस में प्रियंका के आने से पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तोड़ मिल गया है। लेकिन क्या वाकई में प्रियंका गांधी की की राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को लाभ होगा? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए India TV ने CNX के साथ मिलकर एक पोल किया है। पोल के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।
43 सीटों पर किया गया सर्वे
India TV CNX ने ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश के अवध, पूर्व और उत्तर-पूर्व की उन 43 सीटों पर लोगों का मिजाज जानना चाहा जहां के लिए राहुल गांधी ने प्रियंका को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है। सर्वे में कुल 8600 लोगों की राय ली गई जिसमें 4454 पुरुष और 4146 महिलाएं शामिल हैं। India TV CNX ने यह ओपिनियन पोल 23-27 जनवरी के दौरान किया। कांग्रेस पार्टी ने 23 जनवरी को ही प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने की घोषणा की थी। सर्वे में अवध क्षेत्र की 14, पूर्वी उत्तर प्रदेश की 16 और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 सीटों को शामिल किया गया है।
अवध की 14 में से 3 सीट जा सकती है कांग्रेस के पास
सबसे पहले अवध की 14 सीटों की बात करें तो ओपिनियन पोल के मुताबिक प्रियंका गांधी की एंट्री से अवध क्षेत्र में सिर्फ 1 सीट का लाभ हो सकता है, दिसंबर में किए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को 14 में से 2 सीट का अनुमान था और अब प्रियंका की एंट्री के बाद 3 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के प्रभुत्व वाली अमेठी और रायबरेली सीट इसी क्षेत्र में आती हैं और दिसंबर में कांग्रेस को जाने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन जनवरी के सर्वे के मुताबिक अब धौरहरा सीट भी कांग्रेस के खाते में जा सकती है।
Will Priyanka Gandhi’s entry help congress? watch India TV CNX Opinion Poll
प्रियंका की एंट्री से अवध में भाजपा को ज्यादा लाभ
हालांकि प्रियंका के आने से अवध में कांग्रेस को कम और भाजपा को ज्यादा फायदा मिलने का अनुमान है, ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को को अब 14 में से 5 सीट मिल सकती है, दिसंबर में सिर्फ 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। बसपा और सपा के महागठबंधन को अब 14 में से 6 सीट मिलने का अनुमान जारी किया गया है। दिसंबर में महागठबंधन को 9 सीट का अनुमान लगाया गया था। यानि प्रियंका की कांग्रेस में एंट्री से उत्तर प्रदेश के अवध में भाजपा को फायदा होगा जबकि महागठबंधन को नुकसान होगा।
Will Priyanka Gandhi’s entry help congress? watch India TV CNX Opinion Poll
ओपिनियन पोल के मुताबिक प्रियंका की कांग्रेस में एंट्री से पूर्वी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 9 सीटें मिल सकती हैं, दिसंबर में एनडीए को 7 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। ओपिनियन पोल के मुताबिक अब महागठबंधन की सीटें 7 रह सकती है, दिसंबर में 9 सीटों का अनुमान था।