शिवराज हार रहे हैं 37 सीटें, लेकिन चौथी बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री: Opinion Poll
नुकसान के बावजूद शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इंडिया टीवी के लिए सीएनएक्स द्वारा किए गए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में यह पूर्वानुमान लगाया गया है

इंडिया टीवी-सीएनएक्स चुनाव पू्र्व सर्वेक्षण 16 से 60 साल के 9240 पुरुषों और महिलाओं के बीच एक संरचित प्रश्नावली के द्वारा किया गया। सर्वे टीम ने 230 विधानसक्षा क्षेत्रों में से 77 का दौरा किया और जनसंख्या, पेशा और प्रवास को ध्यान में रखते हुए लोगों का चयन किया। इन पूर्वानुमानों में 2.5 फीसदी का मार्जिन एरर हो सकता है।क्षेत्रवार अनुमानों की बात करें तो यह सर्वे दर्शाता है कि चंबल संभाग की 34 सीटों में से बीजेपी 15 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस-12, बीएसपी-4, अन्य को तीन सीटें मिल सकती है।