A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. कांग्रेस विधायक अपने वोटरों से बोला ‘आपको मेरी इज्जत रखनी है-पार्टी गई तेल लेने’, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस विधायक अपने वोटरों से बोला ‘आपको मेरी इज्जत रखनी है-पार्टी गई तेल लेने’, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका वह बयान है

Jitu Patwari Statement during Door to door campaigning- India TV Hindi
Jitu Patwari Statement during Door to door campaigning

इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए उसके एक विधायक का बयान भारी पड़ सकता है। राज्य में इंदौर के राऊ से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने अपने चुनाव प्रचार के समय कुछ ऐसा कह दिया है जो उनके लिए तो परेशानी का कारण बन सकता है साथ में पार्टी को भी सफाई देनी पड़ सकती है। जीतू पटवारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका वह बयान है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जीतू पटवारी जब अपने लिए डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे थे तो उन्होंने अपनी सीट के मतदाताओं से कहा कि ‘आपको मेरी इज्जत रखनी है, पार्टी गई तेल लेने’। जीतू पटवारी के इस बयान से लग रहा है कि वह पार्टी के लिए नहीं बल्कि अपने लिए वोट मांग रहे हैं।