IndiaTV-CNX Opinion Poll: मध्य प्रदेश के विदिशा से फिर जीतेंगे शिवराज सिंह चौहान, जीत का अंतर रहेगा 27 फीसदी
मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाला विधानसभा चुनाव मोदी सरकार का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है

राज्य में राजपूतों का भाजपा पर भारोसा कायम रहता दिख रहा है। वोट शेयर की बात करें तो राजपूतों के 59 फीसदी वोट बीजेपी की तरफ, 16 फीसदी कांग्रेस, बीएमपी 04 फीसदी और 21 फीसदी अन्य के खाते में जाते दिख रहे है।
पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज लोगों की पहली पसंद: सर्वे
बघेलखंड क्षेत्र में विधानसभा की 52 सीटें हैं, बीजेपी 25 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस को 21 सीटें मिलने का अनुमान है, बीएसपी-4 और अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।
बघेलखंड में बीजेपी-25, कांग्रेस-21 सीटें, बीएसपी-4 और अन्य-2 सीटें
मध्य प्रदेश के लोग परेशान हैं, लोग इस चुनाव में बीजेपी सरकार को बदलना चाहते हैं: शोभा ओझा, कांग्रेस
चंबल संभाग की 34 सीटों में से बीजेपी 15 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस-12, बीएसपी-4, अन्य को तीन सीटें मिल सकती है।
किसे मिलेगी कितनी सीटें?
सर्वे के अनुसार चंबल क्षेत्र में विधानसभा की 34 सीटें है, जिसमें से 15 सीट बीजेपी जीत सकती है, कांग्रेस को 12 सीटें मिलने का अनुमान है, बीएसपी 4 और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 72 सीटें है, जिसमें 45 पर भाजपा, 24 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य जीत सकती हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र की बात करें तो यहां की 52 विधानसभा सीटों में से 25 सीटों पर बीजेपी के जीतने का अनुमान है, कांग्रेस 21 सीटें जीत सकती है, बीएसपी 4 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती है। 22 सीटों वाले भोपाल विधानसभा क्षेत्र में 12 बीजेपी और कांग्रेस 10 सीटें जीत सकती है। महाकौशल क्षेत्र में 50 सीटें है जिसमें से बीजेपी के पास 31, कांग्रेस 18 और अन्य के खाते में 1 सीट आने की बात सर्वे में कही गई है।
क्या रहेगा वोट शेयर?
मध्य प्रदेश में वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 42.5 फीसदी, कांग्रेस को 37.19 फीसदी, मायावती की बीएमपी को 7.7 फीसदी और अन्य को वोट शेयर का 12.61 फीसदी मिलने का अनुमान है। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 44.88 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस का वोट शेयर 36.38 फीसदी था। आंकड़ों की मानें तो इस बार भाजपा के वोट शेयर में 2.38 फीसदी की गिरावट हो सकती है।