A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. मध्य प्रदेश: सट्टा बाजार में कौन आगे? क्या BJP फिर जीतेगी या कांग्रेस मारेगी बाजी?

मध्य प्रदेश: सट्टा बाजार में कौन आगे? क्या BJP फिर जीतेगी या कांग्रेस मारेगी बाजी?

मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनानों से पहले सट्टा बाजार गर्म हो गया है

Satta Market view on Madhya Pradesh assembly elections- India TV Hindi
Satta Market view on Madhya Pradesh assembly elections

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनानों से पहले सट्टा बाजार गर्म हो गया है। एनबीटी की खबर के मुताबिक 3 हफ्ते पहले तक भोपाल का सट्टा बाजार भाजपा को आगे बता रहा था लेकिन अब कांग्रेस की संभावना को भी मजबूत कर रहा है। खबर के मुताबिक बुकीज पहले भाजपा की जीत पर 10000 रुपए लगाने वालों को 11000 रुपए वापस देने की डील कर रहे थे जबकि कांग्रेस पर 4400 रुपए लगाने पर 10000 रुपए वापसी की डील हो रही थी।

लेकिन अब बुकीज का ध्यान सरकार बनाने वाली पार्टी पर कम और सीटों पर ज्यादा हो गया है। खबर के मुताबिक मार्केट में कांग्रेस के लिए 116 से अधिक और भाजपा के लिए 102 से अधिक सीटों पर दांव लगाया जा रहा है। अगर किसी का दावं सही बैठता है तो उसके पैसे डबल हो जाएंगे।

वहीं अगर ओपिनियन पोल की बात करें तो मध्य प्रदेश उसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई गई है। 8 नवंबर को जारी हुए इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 122, कांग्रेस को 95, बसपा को 3 और अन्य दलों को 10 सीटें मिलने का अनुमान जारी किया गया था। 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य दलों को 3 सीटें मिली थीं।