1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Bhokar Vidhan Sabha chunav Results: भोकर में कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने 97 हजार वोटों से जीते

Bhokar Vidhan Sabha chunav Results: भोकर में कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने 97 हजार वोटों से जीते

इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जहां अशोक च्वहाण मैदान में हैं वहीं बीजेपी ने श्रीनिवास को टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

Bhokar Vidhan Sabha Results Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Bhokar Vidhan Sabha Results Live Updates

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भोकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नांदेड जिले में पड़ता है। यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां आठ बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय और एक बार एनसीपी को जीत मिली है। 2014 में यहां से अशोक चव्हाण को जीत मिली थी। 

भोकर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक च्वहाण 1,39737 वोटों के साथ विजयी रहे। वहीं उनसे पीछे भाजपा के श्रीनिवास 42, 881 वोटों के साथ काफी पीछे रहे। ऐसे में राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक च्वहाण 97,445 वोटों से जीतें। 

इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर जहां अशोक च्वहाण मैदान में हैं वहीं बीजेपी ने श्रीनिवास को टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अशोक चव्हाण ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार बीजेपी के डा. माधवराव भुजंगराव को 47,557 वोटों से हराया था। अशोक चव्हाण को कुल 1,00,781 वोट मिले थे जबकि भुजंगराव को कुल 53,224 वोट मिले। 

भोकर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोक च्वहाण 49134 वोटों के साथ आगे है वहीं उनसे पीछे भाजपा के श्रीनिवास 14558 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं।