A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने इस दिग्गज को दी कांग्रेस और एनसीपी को चक्रव्यूह में फंसाने की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने इस दिग्गज को दी कांग्रेस और एनसीपी को चक्रव्यूह में फंसाने की जिम्मेदारी

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और लक्षमण सावदी को महाराष्ट्र में चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

Bhupendra Yadav- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA भाजपा ने भूपेंद्र यादव को बनाया महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और लक्षमण सावदी को महाराष्ट्र में चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं। सूबे में फिलहाल भाजपा और शिवसेना की मिलीजुली सरकार है और भाजपा के  देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। इस बार भाजपा शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। इन दोनों दलों का मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन से है।