A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र चुनावों के लिए रविवार को आ सकती है भाजपा की पहली सूची

महाराष्ट्र चुनावों के लिए रविवार को आ सकती है भाजपा की पहली सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये सत्ताधारी भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने यहां जानकारी दी। प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

<p>BJP’s first list for Maharashtra Assembly polls...- India TV Hindi
BJP’s first list for Maharashtra Assembly polls likely to be out tomorrow

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिये सत्ताधारी भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने यहां जानकारी दी। प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। सूत्र ने कहा, “राज्य नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर चर्चा किये जाने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।” 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल रविवार को दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि टिकट पाने के इच्छुक कुछ लोगों ने पहले ही सरकारी कार्यालय से नामांकन पत्र ले लिये हैं। नामांकन भरने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर है।