A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के सीट बंटवारे का ये है फार्मूला, सूत्रों के मुताबिक 146 सीटों पर लड़ेगी BJP

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के सीट बंटवारे का ये है फार्मूला, सूत्रों के मुताबिक 146 सीटों पर लड़ेगी BJP

ममहाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जो फार्मूला तय हुआ है उसके तहत भारतीय जनता पार्टी 146 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

BJP Shiv Sena seats sharing formula for Maharashtra- India TV Hindi
BJP Shiv Sena seats sharing formula for Maharashtra

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जो फार्मूला तय हुआ है उसके तहत भारतीय जनता पार्टी 146 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 288 सीटों में से भाजपा 146 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जबकि शिवसेना को छोड़ अन्य सहयोगी दलों को अपने कोटे से 9 सीटें देगी। 

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और 9 सीटों पर भाजपा को छोड़ अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी। यानि भाजपा और शिवसेना अन्य सहयोगी दलों के लिए 9-9 सीटें छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं। 288 सीटों में से 146 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे, 124 सीटों पर शिवसेना के प्रत्याशी और 18 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी होंगे। 

इस बीच भारतीय जनता  पार्टी ने मंगलवार को 125 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि कोठुर्द विधानसभा सीट से महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल मैदान में होंगे। पंकजा मुंडे को पर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी विधानसभा और राज्य में मंत्री गिरीश महाजन जामनेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।