1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Borivali Vidhan Sabha Results Live Updates: बोरीवली सीट पर बीजेपी के सुनील राणे 95021 वोटों से जीते

Borivali Vidhan Sabha Results Live Updates: बोरीवली सीट पर बीजेपी के सुनील राणे 95021 वोटों से जीते

महाराष्ट्र की बोरिवली विधानसभा सीट पिछले चार दशकों से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ रही है। 1980 से लेकर 2014 तक भाजपा यहां से 9 बार चुनाव जीत चुकी है।

<p>Sunil Dattatraya Rane Kumar Khilare</p>- India TV Hindi
Sunil Dattatraya Rane Kumar Khilare

नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र की बोरिवली विधानसभा सीट पिछले चार दशकों से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ रही है। 1980 से लेकर 2014 तक भाजपा यहां से 9 बार चुनाव जीत चुकी है। इस बार भाजपा ने अपने कद्दावर नेता और मौजूदा विधायक विनोद तावड़े का टिकट काटते हुए सुनील राणे को टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस के कुमार खिलाड़े दावेदारी पेश कर रहे हैं। बोरिवली विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू हो चुके हैं।   बोरीवली सीट पर बीजेपी के सुनील राणे 95021 वोटों से जीत हासिल कर ली है।

2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन नहीं था। उस चुनाव में बीजेपी के विनोद तावड़े ने शिवसेना के उत्तमप्रकाश अग्रवाल को करारी शिकस्त दी थी। विनोद तावड़े ने अग्रवाल को 79267 (44.80%) वोटों से हराया था। तावड़े को 108278 वोट और अग्रवाल को 29011 वोट मिले थे।