1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Byculla Vidhan Sabha Chunav Results: बायकुला में हारी AIMIM, शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव जीतीं

Byculla Vidhan Sabha Chunav Results: बायकुला में हारी AIMIM, शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव जीतीं

वायकुला सीट पर शिवसेना की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां शिवसेना ने AIMIM और कांग्रेस को मात दी। यहां की नई निधायक यामिनी यशवतं जाधव हैं।

<p>Byculla Assembly Results Live Updates</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Byculla Assembly Results Live Updates

मुंबई। महाराष्ट्र में अगली सरकार भाजपा शिवसेना गठबंधन की होगी। यहां की राजधानी मुंबई की बायकुला विधानसभा सीट पर अभी भी सबकी नजर टिकी हुई थीं यहां पिछली बार दिग्गजों को मात देकर AIMIM के वारिस पठान ने चुनाव जीता था, लेकिन इस बार यहां हवा कुछ बदली नजर आई। यहां शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव ने जीत हासिल की। यामिनी ने यहा कुल 51180 वोट हासिल किए, जबकि वारिस पठान को 31157 वोट मिले। 

बायकुला में पिछले चुनाव में इस सीट पर मुकाबला काफी नजदीकी रहा था, वारिस को भाजपा-शिवसेना में गठबंधन न होने का फायदा मिला था। इस सीट पर जहां वारिस पठान को 25 हजार 310 वोट मिले, वहीं भाजपा के मधु चव्हाण को 23 हजार 942 वोट मिले।

गौर करने वाली बात ये रही कि यहां शिवसेना प्रत्याशी भी  ज्यादा पीछे नहीं रहा, शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़े अन्ना मधु चव्हाण को 22 हजार वोट मिले। इस सीट पर अखिल भारतीय सेना के बैनर तले चुनाव लड़ीं गीता अजय गावली को 20 हजार 841 और एमएनएस के संजय नाई को 19 हजरा 708 वोट मिले।