A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्‍ट्र में कांग्रेस और एनसीपी को झटका, दो विधायक आज शिवसेना में होंगे शामिल

महाराष्‍ट्र में कांग्रेस और एनसीपी को झटका, दो विधायक आज शिवसेना में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में पहले से ही मुश्किल झेल रही कांग्रेस एनसीपी को विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा झटका लगा है।

<p>Congress NCP</p>- India TV Hindi
Congress NCP

महाराष्ट्र में पहले से ही मुश्किल झेल रही कांग्रेस एनसीपी को विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा झटका लगा है। दोनों पार्टियों का एक-एक विधायक आज शिवसेना में शामिल होने जा रहा है। बता दें कि राज्‍य में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों में अपनी जमीन खो चुकी कांग्रेस और एनसीपी के लिए अपने पूर्व विधायकों को भी अपने साथ रख पाना मुश्किल हो रहा है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम महाराष्ट्र के सोलापुर से एनसीपी के पूर्व विधायक दिलीप सोपल और कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप माने शिवसेना की सदस्‍यता लेगें। ये दोनों नेता आज दोपहर 12 बजे मातोश्री में उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में करेंगे प्रवेश। दिलीप सोपल ने कल ही एनसीपी विधायक पद का इस्तीफा स्पीकर को सौपा जिसे मंजूर कर लिया है ।