A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस ने बदला नासिक से बदला अपना प्रत्याशी, आज नामांकन का अंतिम दिन

कांग्रेस ने बदला नासिक से बदला अपना प्रत्याशी, आज नामांकन का अंतिम दिन

कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की नासिक सेंट्रल सीट से अब हमलता निनांद पाटिल को टिकट दिया है, इससे पहले पार्टी ने इस सीट से साहादेवराव साहू को प्रत्याशी घोषित किया था।

Congress changes Nasik Central Candidate on Last day of Nomination- India TV Hindi
Image Source : PTI Congress changes Nasik Central Candidate on Last day of Nomination

नई दिल्ली। 2 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की एक विधानसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी बदल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की नासिक सेंट्रल सीट से अब हमलता निनांद पाटिल को टिकट दिया है, इससे पहले पार्टी ने इस सीट से साहादेवराव साहू को प्रत्याशी घोषित किया था। शुक्रवार को ही कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र की शिरडी विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है, इस सीट पर सुरेश जगन्नाथ को टिकट दिया गया है।