A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और NCP को बड़ा झटका, BJP में शामिल होने जा रहे हैं 4 विधायक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और NCP को बड़ा झटका, BJP में शामिल होने जा रहे हैं 4 विधायक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक संदीप नाईक, वैभव पिचड़ और शिवेंद्रराजे भोसले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे, शिवेंद्रराजे भोसले ने महाराष्ट्र विधानसभा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है

Maharashtra: 4 NCP Congress MLA's to Join BJP on Wednesday - India TV Hindi
Maharashtra: 4 NCP Congress MLA's to Join BJP on Wednesday 

मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को बड़ा झटका लगा है। इन दोनो दलों के 4 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हने जा रहे हैं। 2 विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी से त्यागपत्र भी दे दिया है। 4 विधायकों में 3 विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हैं और एक विधायक कांग्रेस का है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक संदीप नाईक, वैभव पिचड़ और शिवेंद्रराजे भोसले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे, शिवेंद्रराजे भोसले ने महाराष्ट्र विधानसभा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस विधायक कालिदास कोलम्बकर ने भी पार्टी और विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया है और वह भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

इन विधायकों को पार्टी में शामिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बुधवार को मुंबई के सीसीआई क्लब में एक समारोह का आयोजन कर रही है, समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे और उनकी अगुवाई में ही ये विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। विधायकों के समर्थक भी भाजपा में शामिल हने जा रहे हैं।