नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के तहत सोमवार को मतदान खत्म हो गया। यहां सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें देखी गईं थी। महाराष्ट्र में आज 55.51 फीसदी वोटिंग हुई है। मुंबई में सिर्फ फिल्मी सितारों ने ही नहीं बल्कि बड़े बड़े नेताओं ने भी वोट डाला। बता दें कि 2014 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 63.08 फीसदी वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र के महारथी कौन होंगे? क्या देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार कमान संभालेंगे? ये तो 24 अक्टूबर को ही तय होगा कि महाराष्ट्र में कमल खिलेगा या अबकी बार एनसीपी-कांग्रेस को मौका मिलेगा लेकिन उससे पहले देखें महाराष्ट्र की वोट रिपोर्ट और एग्जिट पोल-
Highlits:
पहला एग्जिट पोल: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का पहला एग्जिट पोल आ चुका है और इस एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 230 सीटें दी गई है। कांग्रेस-एनसीपी को 48 और अन्य को 10 सीटें दी गई है।
दूसरा एग्जिट पोल: दूसरे एग्जिट पोल बीजेपी-शिवसेना को 243 सीटें दे रहा है। इसमें कांग्रेस-एनसीपी को 41 सीटें दी गई है वहीं, अन्य को 6 सीटें दी गई हैं।