A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Malabar Hill Assembly Results: मालाबार हिल में भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा जीते, 71 हजार 872 रहा अंतर

Malabar Hill Assembly Results: मालाबार हिल में भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा जीते, 71 हजार 872 रहा अंतर

मालाबार हिल विधानसभा सीट पर एकबार फिर से भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा ने विशाल जीत हासिल की है। यहां उन्होंने करीब 71 हजार 872 वोटों से जीत हासिल की है।

Malabar Hill Assembly Results Live Update- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Malabar Hill Assembly Results Live Update

मुंबई। मुंबई की मालाबार हिल  विधानसभा सीट पर एकबार फिर भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा जीत गए हैं। यहां मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुकाबला कांग्रेस के हीरा देवासी को 71872 वोटों से हराया। भाजपा को यहां 93538 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 21666 वोट मिले।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी यहां से मंगल प्रभात लोढ़ा ने भाजपा के टिकट पर विशाल जीत हासिल की थी। यहां उन्होंने करीब 98 हजार वोट मिले थे, जबकी दूसरे नंबर पर रहे शिवसेना के प्रत्याशी अरविंद देवजी को 29 हजार 108 वोट मिले थे। जहां कांग्रेस को करीब 11 हजार और एमएनएस को करीब 4 हजार वोट मिले थे।