A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. मोदी सरकार, अमित शाह और मीडिया मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है: राहुल गांधी

मोदी सरकार, अमित शाह और मीडिया मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मीडिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का रविवार को आरोप लगाया।

<p>Rahul Gandhi (File Photo)</p>- India TV Hindi
Rahul Gandhi (File Photo)

लातूर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मीडिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का रविवार को आरोप लगाया। गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के संकट और नौकरियों की कमी पर मीडिया चुप है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काम मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 15 अमीर लोगों का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी का उद्देश्य गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था। उन्होंने कहा कि मीडिया अमीर लोगों की कर्ज माफी पर चुप है। 

गांधी ने कहा कि क्या मोदी, मीडिया ने चीनी राष्ट्रपति से डोकलाम के बारे में पूछा। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार अनुच्छेद 370, चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप है।