1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Shirdi Vidhan Sabha Chunav Results: शिरडी से भाजपा के राधा कृष्ण विखे जीते

Shirdi Vidhan Sabha Chunav Results: शिरडी से भाजपा के राधा कृष्ण विखे जीते

साईं बाबा का प्रसिद्ध मंदिर होने के कारण शिरडी देश-दुनिया में मशहूर है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राधा कृष्ण पाटिल की जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 87 हजार वोटों से मात दी।

<p>Shirdi Vidhan Sabha Results Live Updates</p>- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Shirdi Vidhan Sabha Results Live Updates

नई दिल्ली: साईं बाबा का प्रसिद्ध मंदिर होने के कारण शिरडी देश-दुनिया में मशहूर है। इस सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण विखे ने चुनाव जीत लिया है। विखे ने यहां अब अपने निकटतम प्रत्याशी पर बड़े अंतर से हराया। विखे को यहां एक लाख  31 हजार 394 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 87 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी। 

बता दें कि इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राधा कृष्ण पाटिल ने साल 2014 के चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। पाटिल को तब 121459 वोट मिले थे। वहीं, शिवसेना उम्मीदवार अभय दत्तात्रेय पाटिल 46 हजार 797 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि, बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र गोदकर पाटिल 17 हजार 283 वोट ही मिले थे।