1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. क्या आदित्य ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार? पढ़िए उद्धव ठाकरे का जवाब

क्या आदित्य ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार? पढ़िए उद्धव ठाकरे का जवाब

महाराष्ट्र में आज नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

<p>Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis with Shiv...- India TV Hindi
Image Source : PTI Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis with Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray

मुंबई। महाराष्ट्र में आज नामांकन का आखिरी दिन था। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सूबे के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस वार्ता में जब शिवसेना की  आदित्य ठाकरे को सीएम पद की डिमांड के बारे में सवाल किया गया तो उद्धव ठाकरे ने बेहद नपातुला जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि  राजनीति में पहले कदम का ये मतलब नहीं  होता कि आपको राज्य का सीएम बनना है। उन्होंने अभी राजनीति में प्रवेश किया है, ये तो महज शुरुआत है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस से जब आदित्य के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि  मुझे विश्वास है कि आदित्य ठाकरे चुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे और हम उन्हें विधानसभा में अपने साथ देखेंगे।