A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Vikroli Vidhan Sabha Results Updates: विक्रोली सीट पर शिवसेना के सुनील राउत 27841 वोटों से जीते

Vikroli Vidhan Sabha Results Updates: विक्रोली सीट पर शिवसेना के सुनील राउत 27841 वोटों से जीते

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर शिवसेना के सुनील राउत को जीत मिली थी। भाजपा शिवसेना सीट बंटवारे में यह सीट इस बार भी शिवसेना के खाते में गई है।

<p>Sunil Raut Dhananjay Pisal</p>- India TV Hindi
Sunil Raut Dhananjay Pisal

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की विक्रोली विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने परिणाम घोषित कर दिए है।  इस सीट पर शिवसेना के सुनील राउत 27841 वोटों से जीत दर्ज की है। क्षेत्र का ये तीसरा चुनाव था। नए परिसीमन के बाद 2009 में यह सीट अस्तित्‍व में आई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर शिवसेना के सुनील राउत को जीत मिली थी। भाजपा शिवसेना सीट बंटवारे में यह सीट इस बार भी शिवसेना के खाते में गई थी। शिव सेना ने एक बार फिर यहां से सुनील राउत को टिकट दी थी। वहीं इनके सामने एनसीपी के धनंजय दादा पिसल को खड़ा किया गया था। 

विक्रोली विधानसभा सीट पर 2014 के चुनाव में शिवसेना के सुनील राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) प्रत्याशी मंगेश संगले को करीब 25,339 मतों से पराजित किया था। साल 2014 में शिवसेना को इस सीट पर 38.24 फीसदी और मनसे को 18.98 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में सुनील राउत को 50,302 वोट मिले थे, जबकि मनसे के मंगलेश संगले को 24,963 वोट मिले थे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एनसीपी तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी।