A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. 'निकम्मा' क्यों था गैर हाजिर? संजय निरुपम ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना

'निकम्मा' क्यों था गैर हाजिर? संजय निरुपम ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना

कांग्रेस पार्टी मे बगावत का बिगुल बजाने वाले नेता संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि निकम्मा राहुल गांधी की रैली में क्यों गैर हाजिर था।

Why was Nikamma absent says Sanjay Nirupam in his tweet- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Why was Nikamma absent says Sanjay Nirupam in his tweet

मुंबई। कांग्रेस पार्टी मे बगावत का बिगुल बजाने वाले नेता संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि निकम्मा राहुल गांधी की रैली में क्यों गैर हाजिर था। संजय निरुपम ने पिछले हफ्ते मुंबई में हुई राहुल गांधी की रैली में अपनी गैर हाजिरी पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में यह बात कही है। 

संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा ''राहुल गांधी की मुंबई में हुई रैली के दौरान मेरी गैर हाजिरी को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं और जो संदेह किया जा रहा है वह बेमतलब है, जरूरी पारिवारिक समारोह की वजह से मैं पूरे दिन व्यस्त था, उन्हें (राहुल गांधी) को इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, वह (राहुल गांधी) मेरे नेता हैं और मेरे लिए हमेशा रहेंगे। लेकिन निकम्मा क्यों गैर हाजिर था?'

'  

हालांकि संजय निरुपम अपने ट्वीट में किस कांग्रेस नेता को निकम्मा कह रहे हैं? इसके बारे में उन्होंने साफ तौर पर नहीं कहा है, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि संजय निरुपम ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के बारे में यह लिखा है। 

संजय निरुपम ने कुछ दिन पहले पार्टी से नाराज होकर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के करीबी वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा था।  संजय निरुपम अपने करीबी नेताओं को विधानसभा का टिकट नहीं दिए जाने की वजह से पार्टी से नाराज चल रहे हैं, हालांकि उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र नहीं दिया है।