A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. Worli Assembly Results: वर्ली के चुनावी रण में आदित्य ठाकरे ने फहराया भाजपा का परचम, 67427 मतों से जीते

Worli Assembly Results: वर्ली के चुनावी रण में आदित्य ठाकरे ने फहराया भाजपा का परचम, 67427 मतों से जीते

महाराष्ट्र के वर्ली में शिवसेना के आदित्य ठाकरे जीत गए हैं। उन्होंने 67 हजार 427 मतों से जीत दर्ज की।

Worli assembly results live update - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Worli assembly results live update 

मुंबई। मुंबई शहर की वर्ली सीट पर पूरे देश की नजर थी, यहां शिवसेना ने बालासाहेब के पोते आदित्य ठाकरे चुनाव मैदान में उतारा था। आदित्य ने यहां दमदार तरीक से बड़ी जीत दर्ज की उन्होंने यहां एनसीपी के सुरेश माने को 67427 मतों से मात दी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार आदित्य को कुल 89248 वोट मिले, जबकि एनसीपी के सुरेश माने को महज 21821 वोट मिले। आपको बता दें कि वर्ली को शिवसेना के गढ़ के रूप में पहचाना जाता है। पिछले चुनाव में यहां शिवसेना के सुनील गोविंद 60,345 वोट पाकर विजयी हुए थे जबकि एनसीपी के सचिन अहीर तीसरे नंबर पर थे। भाजपा, एमएनएस और कांग्रेस यहां क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर रहीं थीं।