A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मेघालय विधानसभा चुनाव 2018
  4. Meghalya election result: अमित शाह ने कहा, 'मेघालय में चुनाव परिणाम बदलाव के लिए

Meghalya election result: अमित शाह ने कहा, 'मेघालय में चुनाव परिणाम बदलाव के लिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मेघालय विधानसभा का परिणाम बदलाव के लिए है और कांग्रेस को लोगों का जनादेश नहीं मिला है।

Amit Shah- India TV Hindi
Image Source : PTI Amit Shah

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मेघालय विधानसभा का परिणाम बदलाव के लिए है और कांग्रेस को लोगों का जनादेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन के साथियों ने 'बड़ी सफलता' हासिल की है। शाह ने पत्रकारों से कहा, "यह बदलाव का परिणाम है। हमारे गठबंधन के साथियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने अच्छा प्रदर्शन किया। कांग्रेस को बहुमत हासिल नहीं हुआ।"

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, "यहां वह पार्टी सरकार बनाएगी जिन्हें विधायकों का अधिक से अधिक समर्थन मिलेगा।"उन्होंने कांग्रेस की ओर से राज्य में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और कमलनाथ को भेजे जाने पर पूछा, "वे लोग वहां क्यों गए हैं?"कांग्रेस ने यहां एक दशक तक शासन किया है।

यहां 60 में 59 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 21 सीट, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 19 और भाजपा को 2 सीटें मिली है। अन्य सीटों पर स्वतंत्र व अन्य पार्टियों ने कब्जा किया है।