नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस को हुए लाभ या हानि को देखें तो पिछली बार के मुकाबले इस बार BJP को लगभग 50 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है जबकि कांग्रेस को 83 प्रतिशत का लाभ हुआ है।
2013 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव हुए थे जबकि 2014 में आंध्र प्रदेश का चुनाव हुआ था जिससे तेलंगाना बना था। 2013 और 2014 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 राज्यों में मिली सीटें देखे तो कुल 382 सीटें मिली थी जिसमें सबसे अधिक मध्य प्रदेश में 165, राजस्थना में 163 और छत्तीसगढ़ में 49 सीटें आईं थी। वहीं उस समय कांग्रेस को इन सबी राज्यों में कुल 165 ही सीटें मिल पायीं थी।
लेकिन इस बार के चुनावों में कांग्रेस ने BJP पर बढ़त ली है और आपनी कुल सीटों के आंकड़े को 303 तक पहुंचा दिया है, वहीं दूसरी ओर BJP की पाचों राज्यों में सीटें 382 से घटकर अब 192 रह गई हैं। यानि BJP को लगभग 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है और कांग्रेस को 83 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
| राज्य |
कांग्रेस |
भाजपा |
| 2013 सीट |
2018 सीट |
% बदलाव |
2013 सीट |
2018 सीट |
% बदलाव |
| छत्तीसगढ़ |
39 |
62 |
58.97 |
49 |
13 |
-73.46 |
| मध्य प्रदेश |
58 |
114 |
96.55 |
165 |
106 |
-35.75 |
| राजस्थान |
21 |
102 |
385.71 |
163 |
71 |
-56.44 |
| मिजोरम |
34 |
5 |
-58.29 |
0 |
1 |
100 |
| तेलंगाना (2014) |
13 |
20 |
53.84 |
5 |
1 |
-80 |
| कुल |
165 |
303 |
83.6 |
382 |
192 |
-49.6 |
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 4.15 बजे तक के रुझान और परिणामों के आधार पर रिपोर्ट