1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा ने रुझानों में हासिल किया स्‍पष्‍ट बहुमत, 50 सीटों पर चल रही है आगे

Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा ने रुझानों में हासिल किया स्‍पष्‍ट बहुमत, 50 सीटों पर चल रही है आगे

Haryana Election Result: कांग्रेस की बात करें तो 69 सीटों के रुझान में वह केवल 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 3 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे बने हुए हैं।

Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा ने रुझानों में हासिल किया स्‍पष्‍ट बहुमत, 50 सीटों पर चल - India TV Hindi
Image Source : BJP GAINS CLEAR MAJORITY Haryana Election Result: हरियाणा में भाजपा ने रुझानों में हासिल किया स्‍पष्‍ट बहुमत, 50 सीटों पर चल रही है आगे

Haryana Election Result: हरियाणा में एक बार फि‍र भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते हुए दिख रही है। मनोहर लाल खट्टर के काम पर हरियाणा के लोगों ने अपना वोट देकर मुहर लगाई है। द हरियाणा में शुरुआती रुझान मोदी 2.0 के पक्ष में हैं।

हरियाणा में पहले एक घंटे की गिनती के बाद 90 में से 69 सीटों के लिए रुझान सामने आ चुके हैं। 69 सीटों में से 50 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे बनी हुई है। रुझानों के हिसाब से देखें तो भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कुल 46 सीटों की आवश्‍यकता है।

कांग्रेस की बात करें तो 69 सीटों के रुझान में वह केवल 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 3 सीटों पर अन्‍य प्रत्‍याशी आगे बने हुए हैं। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा अपनी-अपनी सीट पर शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं। खट्टर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं हुड्डा अपनी पारंपरिक सीट रोहतक में गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने की उम्मीद है और अधिकतर एग्जिट पोल में भी पार्टी को आसान जीत मिलने की संभावना जताई गई है। हर विधानसभा क्षेत्र पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है। गुड़गांव के बादशाहपुर में मतदान केंद्रों की अधिक संख्या के मद्देनजर एक अतिरिक्त केंद्र भी बनाया गया है।

राज्य में सोमवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2014 विधानसभा चुनाव के हुए 76.54 प्रतिशत मतदान से कम है। हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है।