1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Election Results 2018: महाराष्ट्र के धुले में BJP का क्लीन स्वीप, 50 सीटों पर कब्जा किया

Election Results 2018: महाराष्ट्र के धुले में BJP का क्लीन स्वीप, 50 सीटों पर कब्जा किया

दूसरे नंबर पर शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है जिसे 9 सीटें मिली हैं, तीसरे नंबर पर 5 सीटों के साथ कांग्रेस है

BJP sweeps dhule municipal corporation elections in Maharastra- India TV Hindi
BJP sweeps dhule municipal corporation elections in Maharastra

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए महाराष्ट्र से अच्छी खबर आई है, उत्तरी महाराष्ट्र की धुले नगरपालिका के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा किया है। कुल 74 सीटों में से भाजपा को 50 सीटों पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस और अन्य दलों को कुछ ही सीटों से संतोष करना पड़ा है।

दूसरे नंबर पर शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है जिसे 9 सीटें मिली हैं, तीसरे नंबर पर 5 सीटों के साथ कांग्रेस है, शिवसेना, समाजवादी पार्टी और एमआईएम को 2-2 सीटों पर जीत मिली है। बाकी सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवारों की जीत हुई है।