A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चुनावी हिंदू हैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी, BJP नेता गिरिराज सिंह का बयान

चुनावी हिंदू हैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी, BJP नेता गिरिराज सिंह का बयान

ममता बनर्जी ने खुद को एक हिंदू की बेटी बताया है और कहा है कि कोई उन्हें हिंदुत्व न सिखाए। मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा कि वे हिंदू की बेटी हैं और सच्चे हिंदू सबसे प्यार करते हैं, किसी से नफरत नहीं करते।

<p>गिरिराज सिंह ने ममता...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को चुनावी हिंदू बताया है

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मंदिर यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को चुनावी हिंदू कहा है और बताया कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी जी के दबाव में चुनाव के समय मंदिर पहुंच जाती है जब सत्ता मिलती है तो वे खुद दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा देती हैं। इंडिया टीवी का वीडियो शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने यह बयान दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी चुनावी हिंदू बताया है। 

गिरिराज सिंह, "ममता दीदी और राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैं,यह सालों भर तुष्टीकरण करते हैं और चुनाव के समय जनता और मोदी जी के दबाव में मंदिर पहुंच जाते हैं। और सत्ता हाथ लगते ही इनके द्वारा दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है"

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने खुद को एक हिंदू की बेटी बताया है और कहा है कि कोई उन्हें हिंदुत्व न सिखाए। मंगलवार को ममता बनर्जी ने कहा कि वे हिंदू की बेटी हैं और सच्चे हिंदू सबसे प्यार करते हैं, किसी से नफरत नहीं करते। ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक चुनावी सभा के मंच चंडीपाठ किया और कहा कि अब कोई उन्हें हिंदुत्व न सिखाए। 

ममता बनर्जी इस  बार खुद नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और वहां पर उनका सीधा मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ है। ममता बनर्जी के हिंदू होने के बयान पर बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने भी सवाल उठाए हैं। शुभेंदु ने कहा कि ममता वोट के लिए नौटंकी कर रही हैं, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कल जो चंडीपाठ किया वो गलत किया था। शुभेंदु ने बुधवार को हनुमान जी की पूजा करके अपने चुनाव कार्यालय का उद्धाटन किया।