A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधान सभा उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू, 3 सीटों पर भाजपा चल रही है आगे

गुजरात विधान सभा उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू, 3 सीटों पर भाजपा चल रही है आगे

3 नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव वाली सीटों में शामिल हैं अबडासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गडहाडा (बोटड), करजन (वड़ोदरा), दांग (दांग जिला) और कापराडा (वलसाड) विधान सभा।

गुजरात विधान सभा उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू, 3 सीटों पर भाजपा चल रहे है आगे- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO गुजरात विधान सभा उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू, 3 सीटों पर भाजपा चल रहे है आगे (चित्र प्रतीकात्‍मक)

अहमदाबाद। गुजरात में 8 विधान सभा सीटों के लिए हुए उप-चुनाव के मतों की गिनती  मंगलवार को सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। अभी तक आए शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी यहां तीन सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे बनी हुई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि आठों विधान सभा क्षेत्रों में 8 मतगणना केंद्रों पर गिनती चल रही है।

इस साल जून में राज्‍य सभा चुनाव से पहले मौजूदा कांग्रेस विधायकों के इस्‍तीफा देने से यह सीटें खाली हुई थीं, जिनपर उपचुनाव हुआ था। इनमें से 5 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन्‍हीं सीटों पर टिकट दिया, जहां से उन्‍होंने 2017 चुनावों में जीत हासिल की थी।

3 नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव वाली सीटों में शामिल हैं अबडासा (कच्‍छ), लिम्‍बडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गडहाडा (बोटड), करजन (वड़ोदरा), दांग (दांग जिला) और कापराडा (वलसाड) विधान सभा।

इन आठों सीटों पर कुल 81 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। कोविड-19 पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतगणना एजेंट बड़ी संख्‍या में एकत्रित नहीं हो सकते हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 320 कर्मचारियों को मतगणना के काम में लगाया गया है।

मतगणना कर्मचारी और अन्‍य को फेस मास्‍क, ग्‍लव्‍स और हैंड सैनीटाइजर्स आदि का इस्‍तेमाल करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।