A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ghosi Vidhan sabha Chunav Results Live Updates: भाजपा के विजय कुमार राजभर ने निर्दलीय सुधाकर सिंह को दी मात

Ghosi Vidhan sabha Chunav Results Live Updates: भाजपा के विजय कुमार राजभर ने निर्दलीय सुधाकर सिंह को दी मात

2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान घोसी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फागू चौहान की जीत हुई थी

Ghosi Assembly Results- India TV Hindi
Ghosi Assembly Results

मऊ। घोसी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार राजभर ने निर्दलीय प्रत्याशी सुधाकर सिंह को नजदीकी मुकाबले में 1773 वोटों से हरा दिया।

घोसी में भाजपा को 68,337 वोट मिले, जबकि सुधाकर सिंह को 66579 वोट मिले। इस सीट पर बीएसपी प्रत्याशी अब्दुल कय्यूम को 50757 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के राजमंगल यादव महज 11614 वोट हासिल कर सके। आपको बता दें कि घोसी सीट पर  निर्दलीय प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी का समर्थन हासिल था।