नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद अब राजनीतिक दल जल्द चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में इंडिया टीवी ने सीएनएक्स के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है जिसमें राज्य के मतदाताओं का मिजाज जानने की कोशिश की गई है, ओपिनियन में यह सर्वे किया गया है कि अगर जम्मू-कश्मीर में अभी लोकसभा या विधानसभा चुनाव हो जाते हैं तो किस दल को बहुमत मिल सकता है। सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि अभी नतीजे होते हैं तो राज्य में सबसे ज्यादा नुकसान पीडीपी को हो सकता है।
राज्य की विधानसभा सीटों के लिए किए सर्वे के जो परिणाम आए हैं उनके मुताबिक अगर अभी चुनाव होते हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान पीपल्स डेमेक्रेटिक पार्टी यानि पीडीपी को हो सकता है, विधानसभा भंग होने से पहले पीडीपी के 28 विधायक थे और ओपिनियन पोल के मुताबिक अभी चुनाव होने पर पीडीपी को 12 सीटों का नुकसान हो सकता है और उसके विधायकों की संख्या घटकर सिर्फ 16 रह सकती है।
India TV CNX Opinion Poll on Jammu and Kashmir
भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसे भी कुछ नुकसान होने के परिणाम आए हैं, ओपिनियन पोल के मुताबिक अभी चुनाव होने पर भारतीय जनता पार्टी को 23 सीटें मिल सकती है, 2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं।
India TV CNX Opinion Poll on Jammu and Kashmir
अभी चुनाव होने का किसी दल को अगर सबसे अधिक फायदा होगा तो वह नेशनल कॉन्फ्रेंस है, ओपिनियन पोल के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे अधिक 31 सीटें मिल सकती हैं, 2014 के चुनावों में उसे सिर्फ 15 सीटें मिली थीं।