1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Jhabua Vidhan Sabha Results: कांतिलाल भूरिया ने 27804 वोटों से बीजेपी के भानू भूरिया को हराया

Jhabua Vidhan Sabha Results: कांतिलाल भूरिया ने 27804 वोटों से बीजेपी के भानू भूरिया को हराया

झाबुआ उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानू भूरिया के बीच है। 2018 में विधायक बने गुमानसिंह डामोर के इस्तीफे के बाद झाबुआ में पहली बार उपचुनाव हुआ है।

Jhabua Vidhan Sabha Results- India TV Hindi
Jhabua Vidhan Sabha Results

06:58 PM कांतिलाल भूरिया ने 27804 वोटों से बीजेपी के भानू भूरिया को हराया।

04:30 PM कांतिलाल भूरिया ने के नाम अब तक 96 हजार वोट पड़ चुके हैं और वो 27 हजार वोटों से आगे हैं। उनकी जीत अब लगभग तय मानी जा रही है।

03:51 PM कांतिलाल भूरिया लगातार अपनी बढ़त बनाते जा रहे हैं। उनके खाते में अब तक 93 हजार वोट पड़ चुके हैं।

02:52 PM कांतिलाल भूरिया ने बनाई बढ़त, 79 हजार वोट के साथ सबसे आगे

01:58 PM  कांतिलाल भूरिया अभी भी आगे चल रहे हैं, भाजपा के भानू भूरिया से वो 17165 वोट आगे हैं।

01:26 PM कांतिलाल भूरिया ने बनाई बढ़त, 65 हजार वोट के साथ सबसे आगे

12:15 PM कांतिलाल भूरिया ने बनाई बढ़त, 51 हजार वोट के साथ सबसे आगे

11:30 AM झाबुआ उपचुनाव में भाजपा और INC के बीच अभी से टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों के बीच  4051 वोट का अंतर है। कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 27603 वोट मिले हैं जबकि भानू भूरिया के नाम 23552 वोट पड़े हैं।

झाबुआ उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानू भूरिया के बीच है। 2018 में विधायक बने गुमानसिंह डामोर के इस्तीफे के बाद झाबुआ में पहली बार उपचुनाव हुआ है। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में डामोर ने सांसद बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस सीट के लिए थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होने जा रही है।

झाबुआ विधानसभा में 2 लाख 77 हजार से ज्यादा मतदाताओं के मताधिकार के लिए इस बार 356 बूथ बनाए गए थे। इनमें से 34 केंद्र आलीराजपुर जिले में थे। मतदान के लिए जहां दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी दी, वहीं सुरक्षा का जिम्मा 1500 सुरक्षाकर्मियों ने संभाला।