देश के दक्षिणी राज्य केरल में आज चुनावी नतीजों का दिन है। राज्य में तीन चरण में हुए 1199 स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यहां 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 86 नगर पालिका और छह नगर निगम के लिए चुनाव हुए हैं। वामपंथी दलों के नेतृत्व वाले (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के अलावा बीजेपी ने यह मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।
केरल शहरी निकाय के नतीजे LIVE
| पार्टी |
ग्राम पंचायत |
ब्लॉक पंचायत |
जिला पंचायत |
नगर पालिका |
नगर निगम |
| कुल |
941 |
152 |
14 |
86 |
6 |
| LDF |
510 |
106 |
10 |
35 |
3 |
| UDF |
378 |
46 |
4 |
45 |
3 |
| Others |
28 |
0 |
0 |
4 |
0 |
| NDA |
24 |
0 |
0 |
2 |
0 |
इन निकाय चुनाव को अगले साल होने जा रहे केरल विधानसभा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बीजेपी यहां हैदराबाद जैसे नतीजे दोहराने की कोशिश में है। बीजेपी ने 612 अल्पसंख्यक समुदाय के प्रत्याशियों पर दांव लगाया है, जिनमें 500 ईसाई समुदाय से हैं और 112 मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार थे।
2015 में ऐसा था बीजेपी का प्रदर्शन
केरल में 2015 के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने चौंकाने वाले नतीजे पेश किए थे। यूडीएफ के गढ़ तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 100 सीटों में से बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी। एलडीएफ को 42 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को सिर्फ 20 सीटें ही मिल सकी थीं। वहीं 941 ग्राम पंचायतों में से एलडीएफ को 551 सीटों पर जीत मिली थी। यूडीएफ ने 362 पंचायत पर कब्जा जमाया था। वहीं एनडीए ने 17 पंचायत पर कब्जा जमाया था। 152 ब्लॉक पंचायतों में से एनडीए को 1 सीट ही मिली थी। यहां एलडीएफ ने 88, यूडीएफ ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।