A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कांग्रेस को भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर मिली जीत: सोनिया

कांग्रेस को भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर मिली जीत: सोनिया

सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है

Sonia Gandhi's Statement on Congress win in 3 states- India TV Hindi
Sonia Gandhi's Statement on Congress win in 3 states

नई दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर जीत मिली है। सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति पर जीत’ मिली है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 114, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में 99 और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें मिली हैं