A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Basirhat Uttar Vidhan Sabha Chunav Results: बशीरहाट उत्तर से टीएमसी केरफीकुल इस्लाम मंडल आगे, जानिए हर अपडेट

Basirhat Uttar Vidhan Sabha Chunav Results: बशीरहाट उत्तर से टीएमसी केरफीकुल इस्लाम मंडल आगे, जानिए हर अपडेट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बशीरहाट उत्तर सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है।

West Bengal Election Result: बशीरहाट उत्तर में फिर टीएमसी जीतेगी या खिलेगा कमल? जानिए हर अपडेट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV West Bengal Election Result: बशीरहाट उत्तर में फिर टीएमसी जीतेगी या खिलेगा कमल? जानिए हर अपडेट

Basirhat Uttar Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों कि गिनती शुरू हो चुकी है। बशीरहाट उत्तर सीट पर टीएमसी के रफीकुल इस्लाम मंडल 4945 वोटों से आगे हैं। 

अभी तक टीएमसी के रफीकुल इस्लाम मंडल  17761 वोट मिले है राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के मोहम्मद बाइजिद आमिन को 9816 वोट मिले हैं।

वर्ष 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस सीट पर सीपीएम उम्मीदवार को जीत मिली थी। सीपीएम के रफीक उल इस्लाीम मंडल ने 492 वोटों  के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ए.टी.एम. अब्दुनलाह को हराया था। सीपीएम के रफीक उल इस्लारम मंडल को कुल 97828 और तृणमूल के उम्मीदवार ए.टी.एम. अब्दुालाह को 97336 वोट मिले थे। 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि 2011 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने तीन दशक से पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज वामदलों का सफाया कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भी दोबारा टीएमसी को बंगाल की जनता ने पूर्ण बहुमत से जिताया। वहीं 2016 के विधानसभा चुनावों में कुछ खास असर नहीं कर पाने वाली बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 में से 18 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया था। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को बीजेपी से सिर्फ चार ज्यादा यानी 22 सीट मिलीं थी।