A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के गढ़ आनंद में बीजेपी की सेंधमारी, योगेशभाई रविजीभाई पटेल जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के गढ़ आनंद में बीजेपी की सेंधमारी, योगेशभाई रविजीभाई पटेल जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात के आनंद विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। आनंद विधानसभा सीट से बीजेपी के योगेश आर पटेल ने कांग्रेस के कांतीभाई सोधा परमार को 41623 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जानिए 'आनंद' सीट का हाल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जानिए 'आनंद' सीट का हाल

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात के आनंद विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई है। आनंद विधानसभा सीट से बीजेपी के योगेश आर पटेल ने कांग्रेस के कांतीभाई सोधा परमार को 41623 वोटों से हराया है। आनंद विधानसभा सीट से बीजेपी के योगेश आर पटेल को 111859 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के कांतीभाई को 70236 वोट मिले।

2017 विधानसभा चुनाव में कैसे रहे थे परिणाम
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से कांतीभाई सोढ़ा परमार (भगत) ने भारतीय जनता पार्टी के योगेश पटेल (बापजी) को 5286 वोटों के मार्जिन से हराया था। उससे पहले लगातार 5 बार यहां से बीजेपी के कैंडिडेट्स चुनाव जीत दर्ज करते आ रहे थे।