लखनऊ: कुछ महीने बाद 5 राज्यों में- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनावों होने हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। हर दल सत्ता में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। वहीं, आज राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में रोड शो करेंगे।
कैसी है चुनावी बयार, किसकी बनेगी सरकार? बताएगी जनता, क्योंकि 'ये पब्लिक है, सब जानती है'
जनविश्वास यात्रा के जरिए विरोधियों पर निशाना साधेंगे और हुंकार भरेंगे। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सत्ता में वापसी के लिए मैनपुरी से एटा और रायबरेली से आजमगढ़ तक अपने गढ़ को मजबूत करने के लिए विजय यात्रा निकाल रहे हैं।
Live updates : Assembly Election 2022 LIVE Updates:
-
December 25, 2021
1:41 PM (IST)
Posted by Neeraj Kumar
उत्तराखंड के लोग इस चुनाव में भाजपा को तड़ी पार कर देंगे- कांग्रेस नेता हरीश रावत
-
December 25, 2021
12:35 PM (IST)
Posted by Neeraj Kumar
Exclusive इंटरव्यू में बोले चाचा शिवपाल यादव, अखिलेश यादव को यूपी का सीएम बनना चाहिए
India TV के साथ Exclusive इंटरव्यू में चाचा शिवपाल यादव ने कहा है कि अखिलेश को यूपी का सीएम बनना चाहिए।
-
December 25, 2021
10:36 AM (IST)
Posted by Neeraj Kumar
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में श्रद्धांजलि दी।
-
December 25, 2021
9:36 AM (IST)
Posted by Neeraj Kumar
"कालका गढ़ी चौक से ठाकुरद्वारा तक सीएम योगी करेंगे रैली", भाजपा गाजियाबाद के नगर इकाई अध्यक्ष संजीव शर्मा बोले
भाजपा (गाजियाबाद) के शहर इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, “सीएम यात्रा में शामिल होंगे, ये गाजियाबाद पहुंचेगी। रैली कालका गढ़ी चौक से ठाकुरद्वारा तक लगभग तीन किलोमीटर पर शुरू होगी। रैली में लगभग तीन घंटे लगेंगे, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होना चाहेंगे। ”