1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भरमौर सीट पर बीजेपी के डॉ जनक राज 5172 वोट के अंतर से जीते, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भरमौर सीट पर बीजेपी के डॉ जनक राज 5172 वोट के अंतर से जीते, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना 8 दिसंबर 2022 को सुबहर 8 बजे से जारी है। सूबे की भरमौर विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार 5172 वोटों के अंतर से जीते।

Himachal Pradesh Assembly Elections- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भरमौर सीट पर भी कांटे का मुकाबला है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के भरमौर सीट पर बीजेपी के डॉक्टर जनक राज ने 30336 वोट हासिल किए और काग्रेस के उम्मीदवार ठाकुर सिंह भरमौरी को 5172 वोटों के अंतर से हराया। ठाकुर सिंह को कुल 25164 वोट मिले। वहीं नोटा पर लोगों ने 343 वोट डाले। 

बता दें कि पिछले चुनावों में भी बीजेपी के कैंडिडेट जिया लाल ने कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को यहां करारी शिकस्त दी थी। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार ललित ठाकुर ने भी अच्छे-खासे वोट बटोरे थे। 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भरमौर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी जिया लाल को कुल मिलाकर 25744 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को 18395 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार ललित ठाकुर को 6255 वोट प्राप्त हुए थे।