1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भोरंज सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार ने कांटे के मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार को दी शिकस्त

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भोरंज सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार ने कांटे के मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार को दी शिकस्त

Bhoranj (SC) Vidhan Sabha: हिमाचल प्रदेश की भोरंज (एससी) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान को हराया।

भोरंज (एससी) सीट पर बीजेपी की पकड़ मजबूत रही है- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भोरंज (एससी) सीट पर बीजेपी की पकड़ मजबूत रही है


भोरंज विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश कुमार को कांटे के मुकाबले में जीत मिली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डा0 अनिल धीमान को हराया। कांग्रेस के उम्मीदवार ने भाजपा के प्रत्याशी को सिर्फ 60 मतों के अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 24779 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 24719 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रजनी कौशल को 463 वोट हासिल हुए और वह चौथे स्थान पर रहे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भोरंज सीट पर कुल छह उम्मीदवार खड़े हुए थे।