A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. BJP Candidates List: यूपी के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई सामने, देखिए पूरी सूची

BJP Candidates List: यूपी के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई सामने, देखिए पूरी सूची

लंबे मंथन के बाद उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। करीब 3 दिन तक चली बैठक के बाद पार्टी ने पहली सूची जारी की है। आप देखिए किसको कहां से टिकट मिला है।

bjp UP List- India TV Hindi
फाइल फोटो

Highlights

  • भारतीय जनता पार्टी के ये उम्मीदवार लड़ सकते हैं चुनाव
  • पहली संभावित लिस्ट में राजनाथ सिंह के बेटे का नाम

BJP Candidates List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी की गई है। आपको बता दें, संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सबसे पहले इंडिया टीवी को मिली है। बीजेपी उम्मीदवारों के नाम के लिए करीब 25 घंटे बैठक चली थी जिसके बाद लिस्ट बनी। इसमें 107 लोगों के नाम फाइनल हुए हैं। पहली लिस्ट में करीब 68 प्रतिशत टिकट दलित-पिछड़ों और महिलाओं को दिए गए हैं।

सीएम योगी के चुनाव को लेकर कई तरह की अटकलें थीं लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया कि, योगी गोरखपुर शहर से मैदान में उतरेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट मिला है, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, कैराना से मृगांका सिंह आदि। आप पूरी लिस्ट नीचे देखें- 

  • गोरखपुर- आदित्यनाथ योगी
  • फतेहपुर सिकरी  - चौधरी बाबू लाल 
  • खैरागढ़ -  भगवानसिंह कुशवाहा 
  • फतेहाबाद - छोटेलाल वर्मा 
  • नकुड़ - मुकेश चौधरी 
  • सहारनपुर  -  राजीव गुम्बर 
  • शिकारपुर  - अनिल शर्मा 
  • खुर्जा - मिनाक्षी सिंह 
  • खैर - अनूप प्रधान 
  • अतरौली - संदीप सिंह 
  • कोल - अनिल पराशर 
  • छाता: लक्ष्मी नारायण चौधरी
  • मथुरा - श्रीकांत शर्मा 
  • एत्मादपुर - धर्मपाल सिंह 
  • आगरा कैंट - जीएस धर्मेश 
  • आगरा नार्थ -  पुरषोत्तम खंडेलवाल 
  • आगरा रूरल - बेबी रानी मौर्या 
  • बुढ़ाना - उमेश मालिक 
  • चरथावल - सतमा कश्यप 
  • पुरकाजी - प्रमोद 
  • मुजफफर - कपिल देव 
  • खतौली - विक्रम सैनी 
  • मीरापुर - प्रशांत 
  • सरधना - संगीत सोम 
  • हस्तिनापुर -  दिनेश 
  • मीरुत कैंट - अमित अग्रवाल 
  • किठोरे - सतवीर त्यागी 
  • मेरठ - कमल दत्त शर्मा 
  • छपरौली ०- सहेंद्र सिंह रमाला 
  • बड़ौत - केपी मालिक 
  • बागपत - योगेश धामा 
  • लोनी- नन्द किशोर 
  • मुरादनगर - अजीत पाल 
  • साहिबाबाद  - सुनील शर्मा 
  • गाजियाबाद - अतुल गर्ग 
  • मोदीनगर - मंजू सिवास 
  • धौलाना - धर्मेश तोमर 
  • हापुड़ - विजय पल 
  • नोएडा - पंकज सिंह 
  • दादरी  - तेजपाल नगर 
  • ज़ेवर - धीरेन्द्र सिंह 
  • सिकंदरा  - लक्समीराज सिंह 
  • बुलंदशहर  - प्रदीप चौधरी

समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट
सपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट कल जारी की थी। ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'समाजवादी पार्टी - राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन, उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन" उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची।' कुल 29 प्रत्याशियों की इस सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी यूपी में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी हैं। कांग्रेस ने इस बार करीब 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी मैदान में लड़ाने की ठानी है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में इस्तीफा देने का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। योगी सरकार के मंत्रालय से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होंगे। हालांकि, इसकी घोषणा काफी पहले कर चुके थे। इनके साथ अन्य चेहरे भी दिख सकते हैं। मौर्य पार्टी छोड़ते वक्त बोले थे कि उनके साथ कई अन्य चेहरे 14 जनवरी को देखने को मिल सकते हैं।

VIDEO: यूपी बीजेपी की पहली लिस्ट देखिए