1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Chamarajanagar Constituency Election: क्या चामराजनगर सीट पर इस बार खिलेगा ‘जीत‘ का कमल? जेडीएस की ओर से मल्लिकार्जुन स्वामी मैदान में

Chamarajanagar Constituency Election: क्या चामराजनगर सीट पर इस बार खिलेगा ‘जीत‘ का कमल? जेडीएस की ओर से मल्लिकार्जुन स्वामी मैदान में

इस बार चामराजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से वी. सोमाना बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। वहीं जनता दल सेक्यूलर यानी जेडीएस की ओर से मल्लिकार्जुन स्वामी भी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

क्या चामराजनगर सीट पर इस बार खिलेगा ‘जीत‘ का कमल? - India TV Hindi
Image Source : FILE क्या चामराजनगर सीट पर इस बार खिलेगा ‘जीत‘ का कमल?

Chamarajanagar Constituency Election: चामराजनगर भारत के कर्नाटक के चामराजनगरजिले में स्थित जिला मुख्यालय है। बेंगलुरु से 200 किलोमीटर दूर स्थित चामराजनगर विधानसभा सीट कर्नाटक की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। जहां साल 2018 में कांग्रेस पार्टी ने विजय हासिल की थी।  इस बार चामराजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से वी. सोमाना बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। वहीं जनता दल सेक्यूलर यानी जेडीएस की ओर से मल्लिकार्जुन स्वामी भी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी कर्नाटक चुनाव में इस बार अपनी किस्मत आजमा रही है। ‘आप‘ की ओर से डॉक्टर गुरुप्रसाद पहली बार अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे। वहीं कांग्रेस ने सी. पुट्टारांगा शेट्टी पर दांव आजमाया है।

2018 में 45 फीसदी पड़े थे वोट

चामराजनगर विधानसभा सीट कर्नाटक के चामराजनगर जिले में आती है। 2018 में चामराजनगर में कुल 45 प्रतिशत वोट पड़े थे। वर्ष 2018 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पुट्टारंगा शेट्टी सी नेबीजेपी के प्रो. मल्लिकार्जुनप्पा को 4 हजार 913 वोटों के अंतर से हराया था। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं श्रीनिवास प्रसाद, जो बीजेपी के हैं।