1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: देहरा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: देहरा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी

देहरा विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए दिलचस्प मुकाबला रहा। जहां निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी।

Himachal Pradesh Election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Himachal Pradesh Election

Dehra Vidhan Sabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। यहां से देहरा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। होशयार सिंह ने 3877 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश शर्मा रहे जिनके नाम 19120 वोट रहे। वहीं चुनाव जीतने वाले होशयार ने 22997 वोट अर्जित किए।

2017 में निर्दलीय ने जीती थी यह सीट

इस विधानसभा सीट पर साल 2017 में होशियार सिंह ने अपनी जीत हासिल की थी। होशियार सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। वहीं वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने देहरा सीट पर कब्जा किया था। उस समय यहां से भाजपा के रविंदर विधायक बने थे। मगर कांग्रेस पार्टी को अभी भी परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई देहरा सीट से पहली जीत का इंतजार है।