1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गांधीधाम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मालती किशोर महेश्वरी जीतीं

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गांधीधाम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मालती किशोर महेश्वरी जीतीं

गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी मालती किशोर महेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की।

Gujarat Vidhan Sabha Chunav- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गांधीधाम विधानसभा सीट

गांधीधाम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मालती किशोर महेश्वरी को जीत मिली है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार भरतभाई वेलजीभाई सोलंकी को बड़े अंतर से हराया। भाजपा की माहेश्वरी ने कांग्रेस के सोलंकी को 37831 मतों के अंतर से शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 83382 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 45729 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बुधाभाई थावर महेश्वरी गांधीधाम सीट से तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 14655 वोट हासिल हुए। बता दें कि गुजरात चुनाव में गांधीधाम विधानसभा सीट पर कुल नौ उम्मीदवार खड़े हुए थे।