1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. दक्षिण गुजरात में क्या है वोटरों का मूड? जानिए इंडिया टीवी-मैटेराइज के फाइनल ओपिनियन पोल में

दक्षिण गुजरात में क्या है वोटरों का मूड? जानिए इंडिया टीवी-मैटेराइज के फाइनल ओपिनियन पोल में

इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में 20 से 27 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल हैं। सर्वे में लोगों ने विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी, किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल पर अपनी राय रखी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

भारत का सबसे बड़ा समुद्री तट वाला राज्य गुजरात में इस समय तापमान अपने चरम पर है। यह तापमान मौसम का अन्हीं बल्कि राजनीति का है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही पारा मापने वाला थर्मामीटर टूट चुका है। राजनीतिक दल अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जमकर जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रचार का मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल रखा है तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं ने प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभाली हुई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से उनके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। 

सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी हैं। 1 दिसंबर को प्रथम चरण की वोटिंग होगी और वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित हो जायेगा। तारीखें नजदीक आते ही हर कोई जानना चाहता है कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में किस पार्टी का बोलबाला है? वहां का राजनीतिक माहौल क्या है? यह जानने के लिए इंडिया टीवी और मैटेराइज ने चुनावी सर्वे किया जिसके परिणाम चौंकाने वाले हैं।

दक्षिण में बीजेपी बना रही है बड़ी बढ़त 

दक्षिणी गुजरात में इंडिया टीवी-मैटेराइज ने 35 सीटों पर सर्वे किया। इस सर्वे में सामने आया कि इस इलाके भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाते हुए दिख रही है। बीजेपी यहां 35 सीटों में से 26 सीटों में जीतती हुई दिख रही है। वहीं कांग्रेस के पक्ष में केवल 6 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी यहां से 2 सीटों पर जीत सकती है। वहीं बची हुई 1 सिट अन्य के कहते में जाती हुई दिख रही है।