1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: झंडूता सीट पर बीजेपी के जीत राम कटवाल ने करीबी टक्कर में कांग्रेस प्रत्यासी को हराया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: झंडूता सीट पर बीजेपी के जीत राम कटवाल ने करीबी टक्कर में कांग्रेस प्रत्यासी को हराया

बिलासपुर जिले में स्थित झंडुता सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत राम कटवाल ने यहां जीत हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: झंडूता विधानसभा सीट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हिमाचल प्रदेश चुनाव: झंडूता विधानसभा सीट

झंडूता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत राम कटवाल 28268 मतों के साथ जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्यासी विवेक कुमार को करीबी मुकाबले में 5799 के अंतर से हराया। विवेक को कुल 22469 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार राज कुमार यहां 8358 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

हिमाचल प्रमुख सीटों में से एक है झंडुता विधानसभा सीट। इस सीट पर पिछली बार बीजेपी जीती थी और इस बार भी कमल का ही जलवा रहा। बिलासपुर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। झंडूता विधानसभा सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी ने फिर से जे आर कटवाल को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदलकर विवेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी झंडूता सीट से हुंकार भरी और सुधीर सुमन को अपना उम्मीदवार बनाया।

पिछले चुनाव का ये है हिसाब-किताब 

झंडूता विधानसभा सीट पर साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी जीती थी। झंडुता सीट पर पिछले चुनाव कुल 54.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के बीरू राम किशोर को 4962 वोटों से हराया था। बीजेपी के जीत राम कटवाल को पिछले चुनाव 29,030 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस के बीरू राम किशोर को 24,068 वोट मिले थे।