1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Maheshpur Election Results महेशपुर में JMM ने दी BJP को पटखनी, स्‍टीफन मरांडी की हुई शानदार जीत

Maheshpur Election Results महेशपुर में JMM ने दी BJP को पटखनी, स्‍टीफन मरांडी की हुई शानदार जीत

Maheshpur Election Results: महेशपुर विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्‍टीफन मरांडी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह जीत यहां की महिलाओं की जीत है।

महेशपुर विधानसभा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महेशपुर विधानसभा

 Maheshpur Election Results Live: महेशपुर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्‍टीफन मरांडी को 1,14,924 वोट मिले। वहीं पर भाजपा के उम्मीदवार नवनीत एंथनी को 53,749 वोट ही मिले। जीत का अंतर  61,175 वोटों का रहा। स्टीफन मरांडी ने अपनी जीत का श्रेय महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को दिया है। स्टीफन मरांडी ने कहा कि यह जीत यहां की महिलाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोट किया। चुनाव के दौरान महिलाओं में ऐसा उत्साह उन्होंने कभी नहीं देखा था।

पिछली बार कौन जीता

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में महेशपुर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत दर्ज की थी। महेशपुर विधानसभा सीट झारखंडके पाकुर जिले में आती है। 2019 में महेशपुर में कुल 53.94 प्रतिशत वोट पड़े। 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से स्टेफेन मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी के मिस्त्री सोरेन को 34106 वोटों के मार्जिन से हराया था।