1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कोलार गोल्ड फील्ड सीट पर कांग्रेस दोहरा पाएगी जीत? बीजेपी ने पुराने चेहरे पर खेला दांव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कोलार गोल्ड फील्ड सीट पर कांग्रेस दोहरा पाएगी जीत? बीजेपी ने पुराने चेहरे पर खेला दांव

कोलार गोल्ड फील्ड विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अश्विनी सम्पंगी पर ही दांव देखा है। इसके अलावा कर्नाटक की क्षेत्रीय पार्टी जनता सेक्यूलर दल (सेक्यूलर) ने डॉ. रमेश बाबू वीएम को टिकट दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

Kolar Gold Field Constituency Election: कोलार गोल्ड फील्ड विधानसभा सीट कर्नाटक की अहम सीटों में से एक है। यहां से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस ने इस सीट से चुनावी मैदान में रूप कला एम को उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अश्विनी सम्पंगी पर ही दांव लगाया है। इसके अलावा कर्नाटक की क्षेत्रीय पार्टी जनता सेक्यूलर दल (सेक्यूलर) ने डॉ. रमेश बाबू वीएम को टिकट दिया, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने आर गग्गना सुकन्या को प्रत्याशी बनाया है।

किसके पक्ष में होंगे नजीते?

कोलार गोल्ड फील्ड यानी KGF सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रूप ससिधर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के अश्विनी सम्पंगा को 40827 वोटों के मार्जिन से हराया था। हालांकि, इस बार इस सीट पर किसके पक्ष में नजीते होंगे, इसका फैसला जनता करेगी। 

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस (JDS) भी चुनावी मैदान में है। इस बीच, चुनाव प्रचार में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की ओर से बयानबाजी का दौर जारी है।