A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 14 दिसंबर को आएंगे नतीजे

कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 14 दिसंबर को आएंगे नतीजे

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती व परिणाम 14 दिसंबर को आएंगे।

<p>कर्नाटक में एमएलसी...- India TV Hindi
Image Source : ANI(TWITTER) कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू

Highlights

  • 90 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं
  • मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है
  • शाम चार बजे तक चलेगा मतदान

बेंगलुरु: आज कर्नाटक के 20 स्थानीय निकायों में विधान परिषद की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। 90 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती व परिणाम 14 दिसंबर को आएंगे।

चुनाव मैदान में उतरे 90 उम्मीदवारों में कौन- कौन शामिल-

इनमें 20-20 भाजपा और कांग्रेस के हैं, छह जद (एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं। उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है, जो चिकमंगलुर से चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के लिए बनाए गए 6,072 केंद्र-

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, 6,072 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। माइक्रो पर्यवेक्षकों सहित 23,065 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राज्य के 25 एमएलसी, कांग्रेस के 14, भाजपा के सात और जद (एस) के चार का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है। चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय ऊपरी सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत पाने के प्रयास में जुटी है।